अमरीकी राष्ट्रपति बदला है न कि उसकी नीतियां
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28585-अमरीकी_राष्ट्रपति_बदला_है_न_कि_उसकी_नीतियां
मुक़तदा सद्र ने कहा है कि ट्रम्प के रूप में अमरीकी मुखौटा बदला है अमरीकी नीतियां नहीं बदली हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१६ १६:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी राष्ट्रपति बदला है न कि उसकी नीतियां

मुक़तदा सद्र ने कहा है कि ट्रम्प के रूप में अमरीकी मुखौटा बदला है अमरीकी नीतियां नहीं बदली हैं।

इराक़ के सद्र दल के नेता मुक़्तदा सद्र ने कहा है कि इराक़ सहित क्षेत्र की जनता के ख़िलाफ़ अमरीका की दुश्मनी भरी नीतियां नहीं बदली हैं।

इरना के अनुसार, मुक़्तदा सद्र ने अमरीका में डॉनल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति के रूप में चयन पर प्रतिक्रिया में कहा कि अमरीका में राष्ट्रपति के रूप में मुखौटा बदला है न कि इराक़, क्षेत्र और दुनिया के ख़िलाफ़ अमरीका की नीतियां।

उन्होंने क्षेत्र में आतंकवाद का समर्थन करने पर अमरीका की कड़ी आलोचना करते हुए क्षेत्रीय देशों को सुझाव दिया कि संकट के हल, झड़प और युद्ध को रोकने के लिए अमरीका से उम्मीद नहीं लगानी चाहिए।

सद्र दल के प्रमुख ने अमरीका पर क्षेत्र में साम्राज्यवादी नीतिंया छोड़ने पर बल देते हुए कहा कि अमरीका को अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के दायरे से नहीं निकलना चाहिए।

 

मुक़्तदा सद्र ने अमरीकी जनता से अपील की है कि वह ट्रम्प के प्रभाव में न आए और ट्रम्प को यह अवसर न दे कि वह उन मार्गों से जनता पर अपना प्रभाव बनाएं जो अमरीका के आर्थिक व वित्तीय पतन का कारण बनेंगे, क्योंकि ऐसी स्थिति में अमरीकी जनता अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ जाएगी। (MAQ/N)