करबला प्रांत में आत्मघाती विस्फोट 9 हताहत
इराक़ के करबला प्रांत में हुए विस्फोट से कम से कम 9 लोग हताहत हुए।
इराक़ी सूत्रों का कहना है कि सोमवार को करबला प्रांत के "एैनुत्तबर" नामक क्षेत्र में एक आत्मघाती विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 9 लोग मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि 6 आत्मघाती एक साथ मिलकर यह आत्मघाती विस्फोट करना चाहते थे। सुरक्षाबलों ने 5 आत्मघातियों को तो एक ही स्थान पर घेर कर ढेर कर दिया किंतु उनमें से एक बच निकला जिसने एक चौराहे पर लोगों के बीच स्वयं को विस्फोटित कर लिया। इस संबन्ध में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
ज्ञात रहे कि विश्व के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालू पवित्र नगर करबला रवाना हो चुके हैं जो विभिन्न मार्गों से होकर चेहलुम के दिन पवित्र नगर करबला पहुंचेंगे। इराक़ी सुरक्षाबलों ने कल भी एक आतंकवादी गुट के तत्वों को गिरफ़्तार किया था जो करबला जाने वालों पर हमले की तैयारी में था।