हलब को स्वतंत्रता प्रदान करने का सुझाव अस्वीकार्य है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29458-हलब_को_स्वतंत्रता_प्रदान_करने_का_सुझाव_अस्वीकार्य_है
अब तक सीरिया की सरकार हलब के पूर्व में रहने वालों को निकलने और युद्ध विराम के लिए तीन बार अवसर दे चुकी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २२, २०१६ १९:५१ Asia/Kolkata

अब तक सीरिया की सरकार हलब के पूर्व में रहने वालों को निकलने और युद्ध विराम के लिए तीन बार अवसर दे चुकी है।

सीरिया के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि इस देश के मामलों में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने हलब के पूर्वी क्षेत्र को स्वतंत्रता देने का जो प्रस्ताव दिया है वह पूर्णरूप से अस्वीकार्य है।

वलीद मोअल्लिम ने 20 नवंबर को दमिश्क में राष्ट्रसंघ के विशेष दूत स्टीफेन दी मिस्तूरा से भेंटवार्ता के बाद प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि वार्ता को नये सिरे से आरंभ करने की दिशा में दि मिस्तूरा ने न तो ध्यान योग्य प्रयास किया और न ही वार्ता के लिए किसी समय की घोषणा की।

वलीद मोअल्लिम ने सीरिया संकट के समाधान में राष्ट्रसंघ की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि सीरिया हर उस बैठक का स्वागत करता है जो विदेशियों के हस्तक्षेप से दूर हो। चाहे यह बैठक सीरिया में हो या जनेवा में हो।

वलीद मोअल्लिम ने कहा कि जब भी आतंकवादी और हथियार बंद लोग हलब से निकलना चाहें सीरियाई सरकार उन्हें निकलने का मार्ग देगी और अब तक सीरिया की सरकार हलब के पूर्व में रहने वालों को निकलने और युद्ध विराम के लिए तीन बार अवसर दे चुकी है।

सीरिया के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि जब हलब के पूर्व में दो लाख 75 हज़ार सीरियाई नागरिक आतंकवादियों के बंधक बने हुए हैं तो सीरियाई सरकार का दायित्व अपने नागरिकों की सुरक्षा करना है।

सीरिया संकट के समाधान के संबंध में राष्ट्रसंष के विशेष दूत दि मिस्तूरा के विरोधाभासी और राजनीति से प्रेरित क्रिया- कलापों से आम जनमत का ध्याय इस ओर केन्द्रित हो गया है कि वह सीरिया के विभाजन हेतु शत्रुओं की योजनाओं से सहमत और उनके साथ हैं।

सीरियाई सरकार के विरोधी इस देश की सेना और जनता के मुकाबले में बारमबार की पराजय के बावजूद दमिश्क सरकार की ओर से दिये जाने वाले समाधान के मार्गों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और वे सीरियाई राष्ट्र से विशिष्टता लेने की चेष्टा में हैं। MM