सीरिया में आतंकवादी गुट से संघर्ष पर मिस्र का बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30172-सीरिया_में_आतंकवादी_गुट_से_संघर्ष_पर_मिस्र_का_बल
संयुक्त राष्ट्र संघ में मिस्र के प्रतिनिधि ने सीरिया में आतंकवादी गुटों से संघर्ष की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०१, २०१६ १९:५६ Asia/Kolkata
  • सीरिया में आतंकवादी गुट से संघर्ष पर मिस्र का बल

संयुक्त राष्ट्र संघ में मिस्र के प्रतिनिधि ने सीरिया में आतंकवादी गुटों से संघर्ष की मांग की है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ में मिस्र के स्थाई राजदूत अम्र अबुल अता ने बुधवार को सीरिया के उत्तरी शहर हलब की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि दुनिया के समस्त देशों को पूरी सच्चाई के साथ सीरिया संकट के समाधान का प्रयास करना चाहिए।

अम्र अबुल अता ने सीरिया के बारे में सुरक्षा परिषद के क्रियाकलापों की आलोचना करते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद अबतक सीरिया में वर्तमान स्थिति से मुक्ति दिलाने में कोई भी समाधान पेश नहीं कर सकी है।

मिस्र के स्थाई दूत ने कहा कि क़ाहिरा, अपने स्पेन और न्यूज़ीलैंड के सहयोगियों के साथ मिलकर सीरिया विशेषकर हलब  के बारे में कम से सहमति तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं ताकि इस देश में मानवीय संकट कम हो सके।

ज्ञात रहे कि सीरिया की सेना ने हालिया दिनों में पूर्वी हलब से पश्चिम समर्थित आतंकियों को खदेड़ दिया है। पूर्वी हलब से आतंकवादी गुटों और सशस्त्र विरोधियों से संबंधित सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि वह सीरिया की सरकार से वार्ता और हलब से निकलना चाहते हैं। (AK)