इराक़ी सैनिकों ने ढूंढ निकाला दाइश का मीडिया केन्द्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30454-इराक़ी_सैनिकों_ने_ढूंढ_निकाला_दाइश_का_मीडिया_केन्द्र
इराक़ के सैनिकों ने मूसिल में आतंकवादी गुट दाइश के मीडिया केन्द्र को ढूंढकर ध्वस्त कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१६ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सैनिकों ने ढूंढ निकाला दाइश का मीडिया केन्द्र

इराक़ के सैनिकों ने मूसिल में आतंकवादी गुट दाइश के मीडिया केन्द्र को ढूंढकर ध्वस्त कर दिया।

अलमनार टीवी चैनेल के अनुसार इराक़ी सुरक्षाबलों ने दक्षिणी मूसिल में दाइश के मीडिया केन्द्र का पता लगाया। इराक़ के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शाकिर जूदत ने बताया कि दाइश के मीडिया केन्द्र से बड़ी संख्या में कैमरे, फोटो, फिल्में और इसी प्रकार की बहुत सी चीज़ें मिली हैं।  बताया जाता है कि दाइश के आतंकवादी इस केन्द्र से अपनी गतिविधियां करते थे।

ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में दिन-प्रतिदिन दाइश को निरंतर पराजय का मुंह देखना पड़ रहा है।  17 अक्तूबर से चलाए जाने वाले मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में इराक़ी सेना और स्वयंसेवियों को लगातार विजय मिल रही है।