इराक़ी सेना के हवाई हमलों में दाइश के 80 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30733-इराक़ी_सेना_के_हवाई_हमलों_में_दाइश_के_80_आतंकी_ढेर
इराक़ की वायु सेना ने देश के उत्तरी प्रांत नैनवा में अपने हमलों में तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश के 80 आतंकवादियों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१६ ०४:२७ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सेना के हवाई हमलों में दाइश के 80 आतंकी ढेर

इराक़ की वायु सेना ने देश के उत्तरी प्रांत नैनवा में अपने हमलों में तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश के 80 आतंकवादियों को मार गिराया है।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार नैनवा प्रांत को आतंकियों से मुक्त कराने के अभियान के कमांडर मेजर अब्दुल अमीर यारल्लाह ने बुधवार को बताया कि इराक़ी बलों ने एलाम क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करा लिया है। उन्होंने कहा कि इराक़ी बलों से लड़ाई में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं।

 

इस बीच इराक़ी पुलिस ने इस बात की घोषणा करते हुए कि सुरक्षा बल अब तक नैनवा प्रांत के एक तिहाई भाग को आतंकियों से मुक्त करा चुके हैं, कहा है कि झड़प वाले क्षेत्रों से आम नागरिकों के बाहर निकलने के लिए सुरक्षित रास्ते दृष्टिगत रखे गए हैं। मंगलवार को भी पूर्वोत्तरी मूसिल के अलबरीद क्षेत्र को इराक़ी बलों ने आतंकियों से मुक्त करा लिया था। (HN)