प्रदर्शनकारियों ने  तोड़ी नेतनयाहू की मूर्ति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30784-प्रदर्शनकारियों_ने_तोड़ी_नेतनयाहू_की_मूर्ति
इस्राईली प्रदर्शनकारियों ने तेल अबीब के रॉबिन स्क्वायर पर स्थापित ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू की मूर्ति तोड़ दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१६ १६:४२ Asia/Kolkata
  • प्रदर्शनकारियों  ने  तोड़ी नेतनयाहू की मूर्ति

इस्राईली प्रदर्शनकारियों ने तेल अबीब के रॉबिन स्क्वायर पर स्थापित ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू की मूर्ति तोड़ दी।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नेतनयाहू लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं और शासन के लिए एक नए मॉडल की तलाश में हैं। प्रदर्शनकारी नेतनयाहू द्वारा अपनी पत्नी के वित्तीय घोटाले, ज़ायोनी शासन की ऊर्जा, समाचारपत्रों और दूसरे संचार माध्यमों के बारे जारी विवादास्पद नीतियों पर पूरे अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

याद रहे कि सैकड़ों इस्राईलियों ने पिछले वर्ष नवम्बर में भी ज़ायोनी शासन की आलोचना करने वाले पत्रकारों और मीडिया के ख़िलाफ़ नेतनयाहू की ग़लत नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए तेल अबीब में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री नेतनयाहू पत्रकारों पर निराधार आरोप लगा रहे हैं और सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले टीवी चैनलों को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

तेल अबीब से प्राप्त खबरों में कहा गया है कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने पिछले डेढ़ साल के दौरान सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर दबाव बढ़ा दिया है। (RZ)