मिस्र का आरोप, गिरजाघर विस्फोट में क़तर की भूमिका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31558-मिस्र_का_आरोप_गिरजाघर_विस्फोट_में_क़तर_की_भूमिका
मिस्र के विदेशमंत्रालय का कहना है कि क़ाहिरा के चर्च में होने वाले विस्फोट में क़तर का हाथ है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १७, २०१६ १४:५७ Asia/Kolkata
  • मिस्र का आरोप, गिरजाघर विस्फोट में क़तर की भूमिका

मिस्र के विदेशमंत्रालय का कहना है कि क़ाहिरा के चर्च में होने वाले विस्फोट में क़तर का हाथ है।

मिस्री विदेशमंत्रालय ने बयान जारी करके घोषणा की है कि सेंटमार्क गिरजाघर में होने वाले बम विस्फोट में मुस्लिम ब्रदरहुड का ही हाथ है जिसके कुछ तत्व क़तर में जीवन व्यतीत करते हैं।  इस बयान में कहा गया है कि गिरजाघर में विस्फोट करके शत्रुओं का उद्देश्य, मिस्र के भीतर अशांति उत्पन्न करना था।  बयान के अनुसार इस बम विस्फोट का मुख्य योजनाकार एक मिस्री डाक्टर था जिसका नाम "महाब मुस्तफ़ा अस्सयैद क़ासिम" था।

ज्ञात रहे कि 11 दिसंबर को क़ाहिरा के एक गिरजाघर में होने वाले विस्फोट के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अस्सीसी ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।