दाइश ने अदन में आत्मघाती विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31702-दाइश_ने_अदन_में_आत्मघाती_विस्फोट_की_ज़िम्मेदारी_ली
आतंकी गुट दाइश ने एक बयान जारी करके रविवार को यमन के अदन नगर में हुए आत्मघाती विस्फोट की ज़िम्मेदारी ले ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१६ १६:०५ Asia/Kolkata
  • दाइश ने अदन में आत्मघाती विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली

आतंकी गुट दाइश ने एक बयान जारी करके रविवार को यमन के अदन नगर में हुए आत्मघाती विस्फोट की ज़िम्मेदारी ले ली है।

रोएटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार दाइश ने इस बयान में घोषणा की है कि 70 से अधिक "धर्मभ्रष्ट" इस धमाके में मारे गए हैं। बताया जाता है कि यह आत्मघाती विस्फोट अबू हेशाम रादेफ़ानी नामक व्यक्ति ने किया है। दक्षिणी यमन में स्थित अदन नगर में रविवार को हुए इस विस्फोट में 49 यमनी सैनिक मारे गए। इस धमाके के बाद अदन के रक्षा विभाग के प्रमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ज्ञात रहे कि अदन पर यमन के त्यागपत्र दे चुके व भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के समर्थक सैनिकों का नियंत्रण है। (HN)