जल्दी ही मूसिल की आज़ादी की भी घोषणा कर दी जाएगी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31921-जल्दी_ही_मूसिल_की_आज़ादी_की_भी_घोषणा_कर_दी_जाएगी
इराक़ के प्रधान मंत्री ने कहा है कि निकट भविष्य में मूसिल को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइस के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१६ २१:५३ Asia/Kolkata
  • जल्दी ही मूसिल की आज़ादी की भी घोषणा कर दी जाएगी

इराक़ के प्रधान मंत्री ने कहा है कि निकट भविष्य में मूसिल को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइस के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया जाएगा।

मंगलवार को बग़दाद में इराक़ के प्रधान मंत्री हैदर अलअबादी ने एक प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, मूसिल की आज़ादी के अभियान के दौरान इराक़ी सेना ने दाइश के ख़िलाफ़ महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की हैं।

याद रहे कि इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने 17 अक्तूबर को मूसिल की आज़ादी का अभियान शुरू किया था।

इराक़ी प्रधान मंत्री का कहना था कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में इराक़ी सैनिकों को काफ़ी अनुभव प्राप्त हो चुका है और सेना अब पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली है। msm