यमनी तट पर सात पाकिस्तानी नाविक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32119-यमनी_तट_पर_सात_पाकिस्तानी_नाविक_मारे_गये
एक व्यक्ति पानी में कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१६ ०८:०२ Asia/Kolkata
  • यमनी तट पर सात पाकिस्तानी नाविक मारे गये

एक व्यक्ति पानी में कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हो गया।

पाकिस्तान के मालवाहक जहाज़ पर यमन के समुद्री तट के निकट प्रक्षेपास्त्र लगा जिससे सात पाकिस्तानी मारे गये।

इस्लामाबाद से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यह मालवाहक जहाज़ मिस्र से दुबई जा रहा था कि यमनी तट के निकट वह प्रक्षेपास्त्रिक हमले का लक्ष्य बन गया।

जिस समय प्रक्षेपास्त्रिक हमला हुआ उस समय जहाज़ पर आठ लोग सवार थे जिसमें सात पाकिस्तानी थे जो मारे गये और एक व्यक्ति पानी में कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हो गया।

सऊदी अरब के युद्धक विमान अब तक कई बार यमन की बंदरगाहों को लक्ष्य बना चुके हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमेरिका और कुछ अरब देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर हमला आरंभ किया है ताकि त्यागपत्र दे चुके यमन के राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में वापस ला सके। यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक दस हज़ार से अधिक व्यक्ति मारे जा चुके हैं। MM