सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के बावजूद नई कालोनियां बनाएंगेः नेतनयाहू
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की धरती पर बस्तियों के निर्माण को रोकने के बारे में सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए क्षेत्र में नई कालोनियों के निर्माण की सूचना दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईल के टीवी चैनल-2 ने घोषणा की है कि बेनयामीन नेतेनयाहू ने कहा है कि यहूदी बस्तियों के निर्माण रोकने पर आधारित सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया स्वरूप ज़ायोनी शासन की साप्ताहिक बैठक में नई बस्तियों के निर्माण की घोषणा करेंगे।
सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीनियों की अतिग्रहित ज़मीनों पर इन कॉलोनियों का निर्माण तुरंत रुकने पर आधारित प्रस्ताव नंबर 2334 पारित किया। यह सुरक्षा परिषद का अभूतपूर्व क़दम है। इस प्रस्ताव का मसौदा मलेशिया, वेनेज़ोएला, न्यूज़ीलैंड और सेनेगल ने पेश किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 14 मत पड़े जबकि अमरीका ने मतदान में भाग नहीं लिया।
ज़ायोनी शासन ने वर्ष 2016 से फ़िलिस्तीनियों की धरती पर क़ब्ज़ा करने और कालोनियों के निर्माण को तेज़ कर दिया है। इस प्रकार से फ़िलिस्तीनियों की धरती पर क़ब्ज़ा करने का क्रम, पिछले वर्ष की तुलना में 439 प्रतिशत बढ़ गया है।
ज़ायोनी शासन बस्तियों का निर्माण करके फ़िलिस्तीन की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या के संतुलन को अपने हित में मोड़ने के प्रयास में है। (AK)