न्यायालय ने दिया नेतनयाहू को झटका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32713-न्यायालय_ने_दिया_नेतनयाहू_को_झटका
इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू द्वारा घूस लेने और धोखाधड़ी के बारे में जांच करने की पुलिस की मांग के बाद ज़ायोनी शासन के एटार्नी जनरल ने उनके विरुद्ध पूर्ण जांच पड़ताल के आदेश दे दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१६ १५:०६ Asia/Kolkata
  • न्यायालय ने दिया नेतनयाहू को झटका

इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू द्वारा घूस लेने और धोखाधड़ी के बारे में जांच करने की पुलिस की मांग के बाद ज़ायोनी शासन के एटार्नी जनरल ने उनके विरुद्ध पूर्ण जांच पड़ताल के आदेश दे दिए हैं।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी शासन के एटार्नी जनरल ने बुधवार को आदेश दिया कि प्रधानमंत्री नेतनयाहू द्वार घूस लेने और धोखाधड़ी के मामले की पूरी तरह जांच की जाए।

ज़ायोनी शासन की पुलिस ने अपनी गुप्त जांच पड़ताल में नये प्रमाण प्राप्त किए हैं जिनमें इस शासन के एटार्नी जनरल आवीख़ाए मेंदलबीत से मांग की गई है कि वह नेतनयाहू से जांच पड़ताल करने का आदेश जारी करें।

जांच की यह प्रक्रिया जो इस्राईल के विशेष पुलिसबल लाहाव-433 ने अंजाम दिया।  ज़ायोनी पुलिस प्रमुख के आदेश पर यह जांच पूरी ख़ामोशी से की गयी। अभी तक इस जांच का विवरण सामने नहीं आया है।

जनरल आवीख़ाए मेंदलबीत ने इसी प्रकार आदेश दिया है कि फ़्रांसीसी भ्रष्टाचारी व्यक्ति आरनावोद मीमरान की ओर से दस लाख यूरो नितिनयाहू को दिए जाने के मामले और विदेशी पलायनकर्ताओं से घूस लेने के मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं। (ak)