अलएबादी व अर्दोग़ान का संबंध बहाली पर बल
तुर्की के राष्ट्रपति और इराक़ के प्रधानमंत्री ने टेलीफ़ोन पर बात करते हुए दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाने और उनमें विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस टेलीफ़ोनी वार्ता में दोनों नेताओं ने तुर्की के प्रधानमंत्री अली येलदरीम की इराक़ की आगामी यात्रा की ओर संकेत करते हुए इस यात्रा को दोनों देशों के परस्पर संबंधों को सुदृढ़ बनाने और विचार-विमर्श के लिए एक अच्छा अवसर बताया। तुर्की के प्रधानमंत्री जनवरी में इराक़ की यात्रा करेंगे।
वर्ष 2016 में अन्कारा और बग़दाद के संबंधों में तनाव उस समय उत्पन्न हो गया था जब तुर्की ने मूसिल को आतंकियों से स्वतंत्र कराने के अभियान में भाग लने और अपने सैनिकों को इराक़ की बाशीक़ा छावनी में तैनात रखने पर आग्रह किया था। इस मामले पर दोनों देशों के उच्चाधिकारियों के बीच कई बार शाब्दिक झड़पें हो चुकी हैं। इराक़ का कहना था कि तुर्की, तुरंत अपने सैनिकों को इराक़ से बाहर निकाले और इस मामले पर उसने अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में शिकायत भी की थी। (HN)