यमन, सेना की कार्यवाही में दसियों सऊदी एजेंट ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32929-यमन_सेना_की_कार्यवाही_में_दसियों_सऊदी_एजेंट_ढेर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में दसियों सऊदी एजेन्टों को ढेर कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१६ २०:२० Asia/Kolkata
  • यमन, सेना की कार्यवाही में दसियों सऊदी एजेंट ढेर

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में दसियों सऊदी एजेन्टों को ढेर कर दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने शनिवार को अलजौफ़ प्रांत में सऊदी सैनिकों की तीन छावनियों पर नियंत्रण कर लिया। इस कार्यवाही में सऊदी अरब के तीस से अधिक एजेन्ट हताहत या घायल हुए है।

इसी मध्य यमन की सेना ने दक्षिणी यमन के शबवह प्रांत के असीलान क़स्बे में सऊदी एजेन्टों और सऊदी सैनिकों की प्रगति के प्रयास को विफल बना दिया। इस कार्यवाही में भी सऊदी अरब के कई एजेन्ट मारे गये और उनकी की गाड़ियां और टैंक तबाह हुए।

यमनी सेना के स्नाइपर ने दक्षिणी सऊदी अरब के असीर क्षेत्र में एक सऊदी सैनिक को मार गिराया।

यमन के तइज़ प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टों के साथ होने वाली झड़पों में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के 11 एजेन्टों को ढेर कर दिया था।

सऊदी अरब ने यमन पर 26 मार्च 2015 से व्यापक हमले आरंभ कर रखे हैं जिसमें अब तक दस हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मारे जाने वालों में महिलाओं और बच्चों सहित अधिकतर आम नागरिक हैं। सऊदी अरब यमन के त्यागपत्र दे चुके मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाने का प्रयास कर रहा है किन्तु यमनी जनता के भीषण प्रतिरोध के कारण अभी तक वह अपने किसी भी लक्ष्य में सफल नहीं हो सका है। (AK)