आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में इस्राईली प्रधानमंत्री से पूछताछ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33136-आर्थिक_भ्रष्टाचार_के_आरोप_में_इस्राईली_प्रधानमंत्री_से_पूछताछ
इस्राईल की पुलिस ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री से आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में पूछताछ की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१७ ०८:३४ Asia/Kolkata
  • आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में इस्राईली प्रधानमंत्री से पूछताछ

इस्राईल की पुलिस ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री से आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में पूछताछ की है।

फ़्रान्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की शाम इस्राईल की पुलिस ने बेनयामिन नेतनयाहू के घर जा कर आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले में उनसे पूछताछ की लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त होने से इन्कार कर दिया। नेतनयाहू ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहा है कि वे उन पर आरोप लगा कर बहुत अधिक आशावान न हों।

 

पुलिस को शक है कि इस्राईली प्रधानमंत्री ने इस्राईली और विदेश व्यापारियों से दसियों हज़ार डाॅलर के उपहार लिए हैं और अपनी राजनैतिक प्रतिबद्धताओं को तोड़ा है। पुलिस ने अभी इस पूछताछ के बारे में कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है। नेतनयाहू व उनकी पत्नी सारा नेतनयाहू से इससे पहले भी आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में पूछताछ की जा चुकी है लेकिन उनके ख़िलाफ़ कभी भी औपचारिक रूप से चार्ज शीट दाख़िल नहीं की गई है। (HN)