इराक़ में आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष पर ओलांद का बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33187-इराक़_में_आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_संघर्ष_पर_ओलांद_का_बल
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने इराक़ में आतंकवाद के ख़िलाफ़ गंभीरता से संघर्ष पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१७ १४:३९ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष पर ओलांद का बल

फ़्रांस के राष्ट्रपति ने इराक़ में आतंकवाद के ख़िलाफ़ गंभीरता से संघर्ष पर बल दिया है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार, फ़्रांसवा ओलांद ने सोमवार को बग़दाद में आतंकियों के दोबारा हमले के बाद, फ़्रांस में इस तरह के हमले की आशंका जताई।  उन्होंने कहा कि इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई, फ़्रांस में किसी भी प्राकर के आतंकी हमले की संभावना को ख़त्म कर सकती है। इसी प्रकार ओलांद ने पहली जनवरी को इस्तांबोल में हुए आतंकी हमले की ओर इशारा करते हुए बल दिया कि 2017 को आतंकवाद के ख़िलाफ़ सफलता का साल होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का इराक़ दौरा, आतंकवाद के ख़िलाफ़ कथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के किसी उच्च अधिकारी का पिछले ढाई साल में पहला दौरा  है। यह गठबंधन लगभग ढाई साल पहले गठित हुआ था।(MAQ/N)