रिपब्लिकन सांसदों का प्रयास, बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित हो अमरीकी दूतावास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33244-रिपब्लिकन_सांसदों_का_प्रयास_बैतुल_मुक़द्दस_स्थानान्तरित_हो_अमरीकी_दूतावास
अमरीका के रिपब्लिकन सिनेटर टेड क्रूज़ ने कहा है कि वह दो अन्य सिनेटरों के साथ मिलकर बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करने और अमरीकी दूतावास तेल अबीब से बैतुल मुक़द्दस ले जाने संबंधी पुराने क़ानून को एक बार फिर सिनेट के पटल पर रखेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०१७ ०८:०७ Asia/Kolkata
  • रिपब्लिकन सांसदों का प्रयास, बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित हो अमरीकी दूतावास

अमरीका के रिपब्लिकन सिनेटर टेड क्रूज़ ने कहा है कि वह दो अन्य सिनेटरों के साथ मिलकर बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करने और अमरीकी दूतावास तेल अबीब से बैतुल मुक़द्दस ले जाने संबंधी पुराने क़ानून को एक बार फिर सिनेट के पटल पर रखेंगे।

रिपब्लिकन पार्टी से संबंधित कन्ज़रवेटिव रिवीव वेबसाइट के अनुसार यह क़ानून वर्ष 1995 में बना था जिसके आधार पर अमरीका के राष्ट्रपति को अधिकार मिला था कि वह सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अमरीकी दूतावास के बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरण को छह महीने तक टाल सकते थे।

अमरीकी राष्ट्रपतियों ने वादा किया था कि वह यह काम करेंगे लेकिन अब तक एसा नहीं हो सका है और हर बार इसे छह महीने के लिए टालि दिया जाता है।

मार्को रूबियो, डान हेलर और टेड क्रूज़ ने कहा कि इस क़ानून का उद्देश्य बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देना है।

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चुनावी अभियान के दौरान ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू से न्यूयार्क में मुलाक़ात की थी जिसके बाद ट्रंप के चुनावी आयोग ने एक बयान में कहा था कि ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका कांग्रेस के पुराने के क़ानून पर अमल करेगा।

फ़िलिस्तीनी अधिकारियों और इस्लामी देशों ने दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने के अमरीका के इरादे पर गहरी चिंता जता चुके हैं इस लिए कि ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों को हड़पने के उद्देश्य से यह चाहता है कि दूतावास तेल अबीब से बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित हो जाएं।