अस्ताना बैठक को विफल बनाने की फ़्रान्स की कोशिश
सीरिया के एक सांसद ने कहा है कि फ़्रान्स, क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी अस्ताना में सीरिया की सरकार और विरोधियों की बैठक में रुकावट डालने का प्रयास कर रहा है।
आलेन बक्र ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि फ़्रान्स सीरियाई पक्षों के बीच वार्ता को विफल बनाने के लिए हर अवसर से लाभ उठा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से संघर्ष में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की रणनीति, अनेक देशों को इस ख़तरनाक बला से सुरक्षित रखने के अलावा, सीरियाई पक्षों के बीच वार्ता और राजनैतिक समाधान के लिए वातावरण अनुकूल बनाने पर आधारित है।
ज्ञात रहे कि माॅस्को में हुई हालिया बैठक में ईरान, रूस और तुर्की के विदेश मंत्रियों के बीच एक सहमति हुई जिसके आधार पर जनवरी में सीरिया की सरकार और सरकार विरोधियों के बीच क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी अस्ताना में वार्ताएं आरंभ होंगी। (HN)