आक्रमणकारी दाइश का सदस्य थाः नेतनयाहू
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि इस्राईली सैनिकों का हत्यारा, दाइश का सदस्य था।
गार्डियन के अनुसार नेतनयाहू का दावा है कि बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली सैनिकों पर जिस व्यक्ति ने ट्रक चढ़ा दिया था उसका संबन्ध दाइश से था। ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने इस संबन्ध में किसी भी प्रकार का प्रमाण पेश किये बिना कहा कि दाइश ने फ़्रांस से बर्लिन तक हमले किये जो अब बैतुल मुक़द्दस तक पहुंच गए हैं। हालांकि, नेतनयाहू ने ऐसा कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया जिसके आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि हमले में दाइश का हाथ था।
उल्लेखनीय है कि नेतनयाहू, बैतुल मुक़द्दस में की जाने वाली कार्यवाही का संबन्ध आतंकवादी गुट दाइश से जोड़ रहे हैं कि जब उनके एेसे कई फोटो मौजूद हैं जिनमें वे दाइश के घायल आतंकवादियों का कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। ज्ञात रहे कि रविवार को एक फ़िलिस्तीनी द्वारा की जाने वाली शहादत प्रेमी कार्यवाही में 6 इस्राईली सैनिक मारे गए जबकि 15 अन्य घायल हो गए।