इस्राइली प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33706-इस्राइली_प्रधानमंत्री_के_भ्रष्टाचार_का_एक_और_मामला_सामने_आया
इस्राइली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने एक ज़ायोनी अख़बार को उनकी सकारात्मक छवि पेश करने के लिए रिश्वत की पेशकश की थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१७ १३:१५ Asia/Kolkata
  • इस्राइली प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया

इस्राइली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने एक ज़ायोनी अख़बार को उनकी सकारात्मक छवि पेश करने के लिए रिश्वत की पेशकश की थी।

इस्राइली टीवी चैनल-टू के अनुसार, नेतनयाहू ने यदीऊत अहारोनोत अख़बार के मालिक आर्नोन मोज़ेस से कहा था कि अगर यह अख़बार उनकी सकरात्मक छवि पेश करे तो वे इस अख़बार के प्रतिस्पर्धी इस्राईल ह्यूम अख़बार के प्रकाशन को सीमित कर देंगे। अभी हाल में प्रसारित एक ऑडियो फ़ाइल में यह बात सामने आयी है।

 

इस बीच नेतनयाहू और उनकी बीवी के वित्तीय भ्रष्टाचार के नए सुबूत सामने हैं। इस समय नेतनयाहू के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले की जांच हो रही है जो ग़ैर क़ानूनी उपहार लेने से संबंधित है। ज़ायोनी शासन के एटार्नी जनरल के आदेश के अनुसार, फ़्रांस के कर चोरी के अपराधी अर्नाड मीमरान की ओर से नेतनयाहू को 10 लाख यूरो की मदद के मामले की जांच होगी। इसी प्रकार जर्मनी से 1 अरब डॉलर से ज़्यादा मूल्य की तीन पनडुब्बियां ख़रीदने के मामले में भी नेतनयाहू से पूछताछ हो सकती है।

 

ज़ायोनी शासन के मुख्य जांच अधिकारी यूसुफ़ शपीरा ने मई 2016 में एक रिपोर्ट नेतनयाहू के विदेशी दौरों के बारे में प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में आया है कि नेतनयाहू 2003 से 2005 के बीच, जब वे इस्राईल के वित्त मंत्री थे, अपनी बीवी और बच्चों को लेकर विदेशी दौरों पर गए थे। (MAQ/N)