बहरैन, 3 नागरिकों को मौत की सज़ा
Jan ०९, २०१७ १७:१५ Asia/Kolkata
बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन की एक अदालत ने राजधानी मनामा के निकट एक गांव में बम धमाका करने के आरोप में 3 नागरिकों की मौत की सज़ा की पुष्टि कर दी है।
आले ख़लीफ़ा का दावा है कि इस धमाके में संयुक्त अरब इमारात के एक सैनिक की मौत हो गई थी।
याद रहे कि बहरैन में आले ख़लीफ़ा के शासन को बचाने और इस देश में जारी जनक्रांति को कुचलने के लिए सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने बहरैन में अपने सैनिक तैनात कर रखे हैं।
देश में लोततांत्रिक व्यवस्था की मांग को लेकर वर्ष 2011 से जारी जनक्रांति को दबाने के लिए आले ख़लीफ़ा शासन अब तक सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। msm
टैग्स