ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34285-ज़ायोनी_प्रधानमंत्री_के_विरुद्ध_व्यापक_प्रदर्शन
ज़ायोनी प्रदर्शनकारियों ने तेलअवीव में प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री नेतनयाहू के त्यागपत्र की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१७ १५:३५ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन

ज़ायोनी प्रदर्शनकारियों ने तेलअवीव में प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री नेतनयाहू के त्यागपत्र की मांग की है।

नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले नेतनयाहू को जेल में बंद करो के नारे लगा रहे थे। इस्राईली प्रधानमंत्री पर वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उनसे पूछताछ चल रही है।

नेतनयाहू पर व्यापारियों से ग़ैर क़ानूनी ढंग से उपहार लेने के भी आरोप हैं। वर्तमान समय में ज़ायोनी पुलिस, एक हज़ार मामले नामक केस में पूछताछ कर रही है जिसके अन्तर्गत ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने दो इस्राईली व्यापारियों आरनून मीलशान और जेम्स पेकर से ग़ैर क़ानूनी ढंग से उपहार लिए थे।

पिछले सप्ताह ज़ायोनी प्रधानमंत्री का एक आडियो जारी हुआ था जिसमें वे एक समाचारपत्र के मालिक को घूस की पेशकश कर रहे थे ताकि वह उनकी छवि अच्छी बनाकर समाचारपत्र में प्रकाशित करे।

इस्राईली टीवी चैनल-2 ने भी आठ जनवरी को एक आडियो टेप जारी किया था जिसमें नेतनयाहू को येदीयोत अहारनोत समाचारपत्र के मालिक आरनून मोज़ेस को एक लाभदायक सौदे का सुझाव दे रहे हैं।

रिपोर्ट के आधार पर नेतनयाहू, मोज़ेस से कह रहे थे कि यदि वह समाचार पत्र में उनकी सही छवि पेश करते हैं तो वह उसके प्रतिस्पर्धी समाचारपत्र, इस्राईल ह्यूम के प्रकाशन को सीमित कर देंगे जिससे उनके समाचार पत्र को बहुत अधिक लाभ होगा। (AK)