बहरैन के जनान्दोलन का समर्थन करते हैं-अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन ने बहरैन में तीन युवाओं की मौत की सज़ा की निंदा की है।
अंसारुल्लाह आन्दोलन ने एक बयान जारी करके बहरैन में 3 निर्दोष युवाओं को मौत की सज़ा दिये जाने के निर्णय का कड़े शब्दों में विरोध किया है। बयान में कहा गया है कि हम सामी मुशैमा, अलीसंकीस और अब्बास समी की मौत की सज़ा की निंदा करते हैं क्योंकि वे बहरैन में लोकतंत्र की स्थापना की मांग कर रहे थे।
अंसारुल्लाह के कहना है कि निर्दोष युवाओं की हत्याएं, बहरैन के तानाशाही शासन के अत्याचारों का एक छोटा सा उदाहरण है। अंसारुल्लाह के बयान के अनुसार बहरैन का शासन, सऊदी अरब के समर्थन से इस देश की निर्दोष जनता पर अत्याचार कर रहा है।
अंसारुल्लाह के अतिरिक्त हिज़बुल्लाह और विश्व के कई गणमान्य लोगों ने भी बहरैन में तीन निर्दोष युवाओं की मौत की कड़ी निंदा की है।