इस्राइली छावनी पर फ़िलिस्तीनियों का क़ब्ज़ा
अतिग्रहित पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी जवान एक इस्राइली छावनी में घुसपैठ करने और वहां से हथियार व गोला-बारूद लेकर जाने में सफल रहे।
समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, ज़ायोनी मीडिया ने बताया कि कई फ़िलिस्तीनी जवान गुरुवार की सुबह पश्चिमी तट के तयासीर इलाक़े में स्थित इस्राईल की एक ट्रेनिंग में छावनी में दाख़िल हुए और वहां से कुछ मात्रा में हथियार व गोला-बारूद लेकर सुरक्षित निकल गए।
इस घटना के बाद ज़ायोनी सैनिक हरकत में आ गए और उन्होंने आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरु किया।
फ़िलिस्तीनी जवानों ने इसी प्रकार अतिग्रहित क़ुद्स के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित हज़मा कॉलोनी में भीषण झड़प के दौरान ज़ायोनी सैनिकों के एक सैन्य वाहन को आग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फ़िलिस्तीनी जवानों ने इस वाहन को पेट्रोल बम से निशाना बनाया। हज़मा कॉलोनी में इस्राइली सैनिकों के हमलों के बाद तीसरे दिन भी भीषण झड़पें हुयीं। (MAQ/N)