राष्ट्रपति शासन व्यवस्था की ओर अग्रसर तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34936-राष्ट्रपति_शासन_व्यवस्था_की_ओर_अग्रसर_तुर्की
तुर्की की संसद में संविधान में संशोधन का बिल पास हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१७ १४:२३ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति शासन व्यवस्था की ओर अग्रसर तुर्की

तुर्की की संसद में संविधान में संशोधन का बिल पास हो गया।

तुर्की की संसद ने संविधान में संशोधन के उस बिल को बहुमत से पारित कर दिया जिसके आधार पर तुर्की में राष्ट्रपति व्यवस्था लागू की जा सकेगी।

तुर्की की सरकारी समाचार एजेन्सी टीआरटी के अनुसार संविधान में संशोधन के बिल के हित में 339 वोट डाल गए जबकि इसकी स्वीकृति के लिए 330 मतों की आवश्यकता थी।  तुर्की की संसद में 550 सांसद हैं।  संसद में स्वीकृति के बाद इसपर जनमत संग्रह कराया जाएगा।  जनमत संग्रह में कम से कम 51 प्रतिशत मतदान की स्थिति में यह क़ानून का रूप ले सकता है।

जनमत संग्रह में बहुमत प्राप्त करने के बाद तुर्की में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है।  नए संविधान में राष्ट्रपति के अधिकारों में वृद्धि हो जाएगी।

ज्ञात रहे कि तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान लंबे समय से इस देश में राष्ट्रपति शासन व्यवस्था लागू करना चाहते हैं।