यमनी सेना ने सऊदी अरब के युद्धपोत को किया तबाह + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35587-यमनी_सेना_ने_सऊदी_अरब_के_युद्धपोत_को_किया_तबाह_वीडियो
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के नौसेना के एक युद्धपोत, को मीज़ाईल हमला करके तबाह कर दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ३१, २०१७ २३:०० Asia/Kolkata

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के नौसेना के एक युद्धपोत, को मीज़ाईल हमला करके तबाह कर दिया।

सऊदी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार सऊदी सेना ने अपने एक बयान में इस बात को स्वीकार किया है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने उसके एक युद्धपोत को नष्ट कर दिया है। यमनी सेना की इस कार्यवाही में 2 सऊदी सैनिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी नौसेना के युद्धपोत को उस समय निशाना बनाया जब सऊदी अरब समुद्र से यमन के आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले यमनी सेना ने चेतावनी दी थी कि सऊदी समुद्र से देश के आवासीय क्षेत्रों को लक्ष्य बना रहा है जिसका भरपूर जवाब दिया जाएगा।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन पर हमले शुरु किए हैं और उसने यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है। सऊदी अरब अब तक 11000 से ज़्यादा यमनी नागरिकों का जनसंहार कर चुका है, जबकि दसियों हज़ार लोग घायल हुए हैं और दसियों लाख लोग बेघर हुए हैं। (RZ)