सीरिया को नष्ट करने में योरोपीय संघ की महत्वपूर्ण भूमिकाः असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35997-सीरिया_को_नष्ट_करने_में_योरोपीय_संघ_की_महत्वपूर्ण_भूमिकाः_असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकी संगठनों का समर्थन बंद करने की स्थिति में ही योरोपीय संघ, सीरिया के पुनर्निमाण में भाग ले सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०१७ १२:३० Asia/Kolkata
  • सीरिया को नष्ट करने में योरोपीय संघ की महत्वपूर्ण भूमिकाः असद

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकी संगठनों का समर्थन बंद करने की स्थिति में ही योरोपीय संघ, सीरिया के पुनर्निमाण में भाग ले सकता है।

बश्शार असद ने कहा कि आतंकवादी गुटों का समर्थन बंद करने और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान करने पर ही योरोपीय संघ, सीरिया के पुनरनिर्माण में भा ले सकता है।  उन्होंने कहा कि योरोपीय संघ एेसी स्थिति में सीरिया के पुनर्निमाण में सहभागी होने की बात कर रहा है कि जब सीरिया को नष्ट करने में इस संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  बश्शार असद ने कहा कि योरोपीय देश बिना किसी स्वावलंबन के केवल अमरीकी नीतियों को लागू करने वाले हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति ने इस बात की ओर संकेत किसा कि अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन की कार्यवाही के बावजूद दाइश के हाथों सीरिया की जनता का जनसंहार रूका नहीं।  उन्होंने कहा कि अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन की आतंकवाद के विरुद्ध तथाकथित कार्यवाही, सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन है।  उन्होंने कहा कि हम युद्ध विराम का सम्मान करते हुए आतंकवादियों को देश से निकाल बाहर करेंगे।