आतंकवाद से संघर्ष, सीरिया सरकार के सहयोग से होः बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध अमरीका के युद्ध को उसी समय सही युद्ध समझा जाएगा जब वह सीरियाई सरकार के साथ सहयोग करे।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने याहू न्यूज़ वेबसाइट से बात करते हुए एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल की रिपोर्ट को पक्षपाती बताया और कहा कि यदि अमरीका आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध को सच्चाई से आरंभ करना चाहता है तो उसको सीरियाई सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए क्योंकि किसी भी देश में उसकी सरकार और जनता के साथ सहयोग के बिना आतंकवाद को पराजित नहीं किया जा सकता।
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि स्वभाविक रूप से नो फ़्लाई ज़ोन उसी स्थिति में स्थापित हो सकता है जब क्षेत्र से आतंकवाद और आतंकवादी तत्वों का सफ़ाया कर दिया जाए। उनका कहना था कि सीरिया की जनता के लिए नो फ़्लाई ज़ोन उसी स्थिति में स्थापित हो सकेगा जब उनके देश में शांति और स्थिरता होगी और आतंकवादियों के लिए पश्चिम की सहायता बंद हो जाएगी।
उनका कहना था कि क्षेत्र में शांति की स्थापना पर ख़र्च उससे कम आएगा जो एक संरक्षित क्षेत्र स्थापित करने के लिए होगा। उन्होंने हलब की स्वतंत्रता को आतंकवादियों के पश्चिमी और क्षेत्रीय समर्थकों के लिए एक बड़ा धचका बताया और कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध पूरी शक्ति के साथ जारी रहेगा। (AK)