बहरैन, अज़ादारों पर आले ख़लीफ़ा शासन का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36334-बहरैन_अज़ादारों_पर_आले_ख़लीफ़ा_शासन_का_हमला
बहरैन के दराज़ और बनी जमरह क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और शोक सभा में शामिल लोगों पर सुरक्षा बलों ने फ़ायरिंग कर दी जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १२, २०१७ १४:२९ Asia/Kolkata
  • बहरैन, अज़ादारों पर आले ख़लीफ़ा शासन का हमला

बहरैन के दराज़ और बनी जमरह क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और शोक सभा में शामिल लोगों पर सुरक्षा बलों ने फ़ायरिंग कर दी जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गये।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बहरैनी सुरक्षा बलों ने बनी जमरह क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और दराज़ क्षेत्र में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शहादत के अवसर पर होने वाली शोक सभा में शामिल लोगों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें कई लोग घायल हो गये।

अल आलम टीवी चैनल ने बताया है कि बहरैन के गृहमंत्रालय के सुरक्षा बलों ने इस हमले में पैलेट गनों और आंसू गैस के गोलों से हमला किया।

यह एेसी स्थिति में है कि बनी जमरह क्षेत्र में तीन युवाओं की हत्या के विरोध में तीन दिनों से निरंतर प्रदर्शन जारी हैं। यह तीनों युवा एक नौका पर बैठे थे कि सुरक्षा बलों ने इन पर फ़ायरिंग कर दी।

सूत्र ने बताया कि दराज़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शहादत के अवसर पर होने वाली शोक सभा में शामिल लोगों पर आंसू गैस के लोगों से हमला किया जिसमें कई बूढ़े बुरी तरह घायल हो गये। (AK)