पश्चिम, आतंकवाद के समर्थन की क़ीमत चुकाएगाः असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि पश्चिमी देश आतंकवाद के समर्थन की क़ीमत चुकाएंगे।
उन्होंने यूरोपीय रेडियो-वन से बात करते हुए कहा कि सीरिया अपनी एक इंच धरती भी आतंकियों के नियंत्रण में नहीं रहने देगा और इस मार्ग में तनिक भी संकोच नहीं करेगा।
उनका यह साक्षात्कार गुरुवार को प्रसारित हुआ है। सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि पश्चिम यह सोचता है कि वह मध्यमार्गी गुटों का समर्थन कर रहा है किन्तु वास्तव में वह अलक़ायदा का समर्थक था और अब सीरिया में अपनी इसी नीति की क़ीमत चुका रहा है।
बश्शार असद ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि फ़्रांस के गुप्तचर विभाग के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया, कहा कि दमिश्क़ के बारे में फ़्रांस की नीतियां आरंभ से ही आतंकवाद के समर्थन पर आधारित रही थीं।
सीरिया के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार सीरिया के बारे में फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांसवा ओलांद की नीतियों की आलचोना करते हुए कहा कि ओलांद का कोई महत्व नहीं है क्योंकि फ़्रांस के लोगों में उनकी लोकप्रियता घटती जा रही है।
बश्शार असद ने इसी प्रकार सीरिया की सैदनाया जेल के बारे में एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल की हालिया रिपोर्ट को रद्द करते हुए इसे झूठ पर आधारित एक अन्य लिस्ट बताया।
ज्ञात रहे कि एमेनेस्टी इन्टरनेशनल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा किया था कि सीरिया संकट के दौरान दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र सैदानाया की जेल में पांच से 13 हज़ार लोगों को मौत की सज़ा दी गयी है। (ak)