यमन में मारे गए संयुक्त अरब इमारात के दो और सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36734-यमन_में_मारे_गए_संयुक्त_अरब_इमारात_के_दो_और_सैनिक
यमन के जियालों ने संयुक्त अरब इमारात के दो अन्य सैनिकों को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१७ १२:२४ Asia/Kolkata
  • यमन में मारे गए संयुक्त अरब इमारात के दो और सैनिक

यमन के जियालों ने संयुक्त अरब इमारात के दो अन्य सैनिकों को मार गिराया।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब इमारात ने यह बात स्वीकार की है कि उसके दो सैनिक यमन में मारे गए हैं।  इस प्रकार यमन में संयुक्त अरब इमारात के मारे जाने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।  यमन युद्ध में सऊदी अरब का साथ देते हुए संयुक्त अरब इमारात को भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है।  संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों की उपस्थिति सामान्यतः यमन के दक्षिणी क्षेत्र में देखी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2015 से सऊदी अरब यमन पर लगातार बमबारी कर रहा है।  इस आक्रमण में यमन के हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।  यमन युद्ध में इस देश के मूलभूत ढांचे को भारी क्षति पहुंची है।