70 लाख यमनवासी खाद्य सामग्री से वंचित
राष्ट्संघ ने घोषणा की है कि यमन के कम से कम 70 लाख लोग खाने के सामान से वंचित हैं।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में मानवाधिकार मामलों के संयोजक जीमी माइक गोलड्रिक ने बुधवार को सनआ में कहा है कि वर्तमान समय में यमन में कम से कम 70 लाख लोग खाद्य पदार्थों की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग अपने लिए दैनिक भोजन उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं हैं। राष्ट्रसंघ के इस अधिकारी का कहना है कि यमन की यह स्थिति युद्ध के कारण बनी है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने यमन पर मार्च 2015 को आक्रमण आरंभ किया था जो आज ही जारी है। सऊदी अरब अपने घटक देशों के साथ यमन जैस निर्धन देश पर लगातार चारों ओर से आक्रमण जारी रखे हुए है जिसके कारण यमन में कम से कम 11 हज़ार लोग मारे गए और हज़ारों घायल हो गए।
सऊदी अरब के अतिक्रमण ने यमन जैसे निर्धन देश की जनता के लिए अब खाद्यपदार्थों की कमी का संकट उत्पन्न कर दिया है।