भारत, इस्राईल से ढाई अरब डाॅलर के मीज़ाइल ख़रीदेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37148-भारत_इस्राईल_से_ढाई_अरब_डाॅलर_के_मीज़ाइल_ख़रीदेगा
भारत ने ज़मीन से हवा में मार करने वाले इस्राईल के ढाई अरब डाॅलर के मीज़ाइल ख़रीदने पर सहमति जता दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०१७ १५:५७ Asia/Kolkata
  • भारत, इस्राईल से ढाई अरब डाॅलर के मीज़ाइल ख़रीदेगा

भारत ने ज़मीन से हवा में मार करने वाले इस्राईल के ढाई अरब डाॅलर के मीज़ाइल ख़रीदने पर सहमति जता दी है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस्राईल के ज़मीन से हवा में मार करने वाले मध्यम दूरी के एमआर-एसएएम मीज़ाइल की ख़रीदारी के लिए सैन्य बजट को स्वीकृति दे दी है। ये मीज़ाइल युद्धक विमानों, ड्रोन विमानों और आवाक्स विमानों को 50 से 70 किलो मीटर तक की दूरी से मार गिराने में सक्षम हैं। ये मीज़ाइल वर्ष 2023 तक भारत के हवाले किए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर इस्राईल-भारत समझौते की तीखी आलोचना भी हो रही है। जॉन नाम के एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट किया है कि “यह कितना हास्यास्पद है कि इस्राईल अंतरिक्ष में अपने उपग्रह भेजने के लिए भारत पर निर्भर करता है और भारत मंगल ग्रह पर उपग्रह भेजने में सफल रहा है। यह सब भ्रष्टाचार है, भाई। नेताओं को अच्छी ख़ासी मोटी रक़म अंडर टेबल जो मिल जाती है।”

नई दिल्ली और तेल अवीव ने वर्ष 2015 में भारतीय सेना के मीज़ाइल सिस्टम को विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालिया वर्षों में इस्राईल ने मीज़ाइल, हथियार और ड्रोन सहित विभिन्न सैन्य उपकरण और हथियार भारत को बेचे हैं। (HN)