आतंकियों ने गैस रिफ़ाइनरी पर किया हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37226-आतंकियों_ने_गैस_रिफ़ाइनरी_पर_किया_हमला
सीरिया के विद्युत मंत्री ने कहा है कि आतंकवादियों ने हुम्स प्रांत में दो गैस रिफ़ाइनरी पर मार्टर गोलों से हमला किया जिसके बाद यह रिफ़ाइनरी बंद हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१७ १८:३१ Asia/Kolkata
  • आतंकियों ने गैस रिफ़ाइनरी पर किया हमला

सीरिया के विद्युत मंत्री ने कहा है कि आतंकवादियों ने हुम्स प्रांत में दो गैस रिफ़ाइनरी पर मार्टर गोलों से हमला किया जिसके बाद यह रिफ़ाइनरी बंद हो गयी।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विद्युत मंत्री मुहम्मद ज़ुहैर ख़रबूतली ने शनिवार को बताया कि आतंकवादी गुटों ने हुम्स प्रांत के अलफ़रक़लस क्षेत्र की अबीला और दक्षिणी गैस रिफ़ाइनरी पर मार्टर गोलों से हमला किया जिसके कारण इस रिफ़ाइनरी की बिजली कट गयी। उनका कहना था कि इस घटना के कारण क्षेत्र की बिजली कटौती में वृद्धि हो जाएगी।

सीरिया के विद्युत मंत्री ने कहा कि दक्षिणी गैस रिफ़ाइनरी साठ लाख घन मीटर गैस उत्पादित करती थी और इसके लिए उसे एक हज़ार एक सौ पचास मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है।

श्री ख़रबूतली ने कहा कि गैस से चलने वाले बिजली घर देश की आवश्यकता की 65 प्रतिशत बिजली का उत्पादन करते हैं। उनका कहना था कि आतंकी हमले के कारण इस बिजली घर की 30 प्रतिशत उत्पादन क्षमता तबाह हो गयी और केवल 35 प्रतिशत बिजली से अन्य प्रांतों की बिजली को पूरा किया जाएगा किन्तु यह मात्रा पर्याप्त नहीं है।

ज्ञात रहे कि सीरिया पिछले पांच वर्षों के दौरान दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकी गुटों की उपस्थिति के कारण जिनका पश्चिमी और क्षेत्र के अरब देशों की ओर से व्यापक समर्थन किया जा रहा है, संकट का सामना कर रहा है।