ट्रंप के यात्रा संबन्धी आदेश से इराक़ ख़ारिज
कुछ अमरीकी अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया आव्रजन आदेश, इराक़ को उन देशों की सूची से हटा देगा जिनके नागरिक, अस्थायी तौर पर अमरीकी यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार कुछ अमरीकी अधिकारियों के अनुसार यह बात पेंटागन और विदेश मंत्रालय की ओर से दबाव के बाद सामने आई है। ट्रम्प का नया आदेश उनके पूर्व शासकीय आदेश की जगह ले सकता है। पुराने आदेश पर संघीय अदालतों ने रोक लगा दी थी।
इस हिसाब से इराक़ अब उन सात देशों की सूचि से निकल जाएगा जिनके नागरिकों पर अमरीका में प्रवेष पर पाबंदी लगी हुई है।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 17 फरवरी को कहा था कि उनके पूर्ववर्ती आदेश पर अदालत द्वारा जताई गई चिंताओं के समाधान के लिए वह अगले सप्ताह एक नया शासकीय आदेश जारी करेंगे। ट्रंप ने पहले एक आदेश जारी करके सीरियाई शरणार्थियों और मुस्लिम बहुल सात देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी।
ज्ञात रहे कि इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 27 जनवरी को शासकीय आदेश दिया था कि ईरान, इराक़, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों पर 90 दिनों तक अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध होगा और शरणार्थियों के प्रवेश पर 120 दिनों का प्रतिबंध होगा। सीरिया के शरणार्थियों पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाया गया है।