इराक़ और सीरिया से भाग कर यमन जा रहे हैं दाइशी
समाचार पत्र फ़ाइनेन्शल टाइम्स ने सीरिया और इराक़ से यमन की ओर दाइश के आतंकियों के फ़रार होने की सूचना दी है।
ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र फ़ाइनेन्शल टाइम्स ने बुधवार की अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश की पराजय के कारण अब इस गुट के सदस्य यमन की ओर भाग रहे हैं ताकि गुट के रूप में अधिक गतिविधि अंजाम दे सकें।
फ़ाइनेन्शल टाइम्स ने लिखा कि सीरिया और इराक़ से फ़रार करने वाले दाइश के सदस्य यमन में पायी जाने वाली अशांति के कारण इस देश में सरलत से घुसने में सफल हो रहे हैं।
इस रिपोर्ट को एलिज़ाबेथ केन्डाल ने तैयार की है। इस रिपोर्ट में आया है कि आतंकवादी गुट दाइश ने अपने सीमित सदस्यों के साथ यमन में गतिविधियां की हैं किन्तु अलक़ायदा के आतंकियों की इस देश में गतिविधियां विस्तृत हैं।
केन्डाल के अनुसार यमन में अलक़ायदा और दाइश की समान्तर गतिविधियों के कारण इस देश में अशांति यथावत जारी रहेंगी।
ज्ञात रहे कि यमन पर सऊदी अरब और उसके घटकों के व्यापक हमलों के कारण देश के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर दक्षिणी क्षेत्रों में दाइश और अलक़ायदा की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। (AK)