उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल ने फिर किया हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37582-उत्तरी_ग़ज़्ज़ा_पट्टी_पर_इस्राईल_ने_फिर_किया_हमला
ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के ठिकानों पर ज़ायोनी सैनिकों ने मार्टर गोलों से हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०१७ २१:०३ Asia/Kolkata
  • उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल ने फिर किया हमला

ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के ठिकानों पर ज़ायोनी सैनिकों ने मार्टर गोलों से हमला किया।

फ़िलिस्तीन की मअन समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने गुरुवार की शाम ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र उत्तरी बैते लाहिया में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के ठिकानों पर मार्टर गोलों से हमला किया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड के दो वाॅच टावर की ओर छह मार्टर गोले फ़ायर किए गये।

 इस हमले के साथ ही इस्राईली युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के आसमान पर उड़ानें भरी और लोगों में भय पैदा करने के लिए अकारण ही कई मीज़ाइल फ़ायर किए।

इससे पहले इस्राईली सैनिकों ने घोषणा की थी कि उत्तरी ग़ज़्ज़ा की सुरक्षा दीवार के निकट तैनात सैनिकों की गाड़ी पर ग़ज़्ज़ा पट्टी से फ़ायर किया गया जिसमें गाड़ी को नुक़सान पहुंचा है। (AK)