जर्मनी आतंकवाद का समर्थन करता हैः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37644-जर्मनी_आतंकवाद_का_समर्थन_करता_हैः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने जर्मन अधिकारियों पर अपने शाब्दिक बाण छोड़ते हुए बर्लिन पर आतंकवाद के समर्थन और आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०४, २०१७ ०७:०८ Asia/Kolkata
  • जर्मनी आतंकवाद का समर्थन करता हैः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने जर्मन अधिकारियों पर अपने शाब्दिक बाण छोड़ते हुए बर्लिन पर आतंकवाद के समर्थन और आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया है।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, रजब तैयब अर्दोग़ान ने शुक्रवार को यह बयान दिया। उनका यह बयान जर्मन अधिकारियों की ओर से तुर्की के संविधान में संशोधन के बारे में पहले से निर्धारित तीन बैठकों को रद्द करने की घोषणा के बाद सामने आया है।

तुर्की में संविधान के संशोधन से अर्दोग़ान की शक्ति में वृद्धि की भूमिका प्रशस्त होगी। तुर्की में संविधान में संशोधन पर 16 अप्रैल को जनमत संग्रह आयोजित होगा।

तुर्की और जर्मनी के मध्य तनाव 15 जुलाई के विफल सैन्य विद्रोह के बाद अपनी चरम सीमा पर पहुंच गये क्योंकि तुर्की ने द वोल्ट समाचार पत्र के पत्रकार दनीज़ यूजल को आतंकवाद का प्रचार करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया था।

इसी मध्य जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने जर्मन पत्रकार की गिरफ़्तार की आचोलना की और शुक्रवार को तुर्की में मीडिया की स्वतंत्रता के हनन की घोर निंदा की।

तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह के बाद तुर्की के दसियों कूटनयिक गिरफ़्तारी और मुक़द्दमे का सामना करने के भय से जर्मनी में शरण लिए हुए हैं और उन्होंने जर्मनी से शरण की मांग भी कर दी है। जर्मन सरकार ने इनमें से बहुत से कूटनयिकों को शरण देने पर सहमति भी व्यक्त कर दी है। (AK)