अमरीका, सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति मज़बूत करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37752-अमरीका_सीरिया_में_अपनी_सैन्य_उपस्थिति_मज़बूत_करेगा
अमरीका ने सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति को मज़बूत करने के प्रयास आरंभ कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१७ १३:४२ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति मज़बूत करेगा

अमरीका ने सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति को मज़बूत करने के प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

राय अलयौम समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के नेतृत्व में बने दाइश विरोधी गठबंधन के प्रवक्ता जान डोरियान ने ट्वीट किया कि अमरीकी सेना ने मनबिज शहर में अपनी उपस्थिति को मज़बूत कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित हो जाए कि कुर्द पिपल्ज़ प्रोटेक्शन यूनिट के जवान वहां उपस्थित न रहें।

उनका कहना था कि यह कार्यवाही अतिक्रमण को रोकने और दाइश को पराजित करने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए अंजाम दी गयी है।

बताया जा रहा है कि अमरीका की इस कार्यवाही का लक्ष्य, अंकारा की ओर से दी गयी धमकी को रोकना है। तुर्क अधिकारियों ने अभी हाल ही में धमकी दी थी कि यदि सीरियन डेमोक्रेटिक सेना मनबिज शहर से पीछे नहीं हटी तो उस पर हमला कर दिया जाएगा।

पश्चिमी मनबिज में तुर्की समर्थक बलों और कुर्दों के मध्य झड़पें शुरु होने के बाद से ही अमरीका ने अपने सनिकों को मज़बूत करने का क्रम आरंभ किया है।

तुर्की, दोनों देशों की संयुक्त सीमाओं से दाइश को खदेड़ने के लिए फ़्री सीरियन आर्मी का प्रयोग कर रहा है और दमिश्क़ ने तुर्क सैनिकों की कार्यवाही को अतिक्रमण घोषित किया है। (AK)