सीरिया, दाइश के 30 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37786-सीरिया_दाइश_के_30_आतंकवादी_ढेर
सीरिया के हलब इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 30 से भी अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१७ २२:३७ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दाइश के 30 आतंकवादी ढेर

सीरिया के हलब इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 30 से भी अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

सीरियाई रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सीरियाई सेना ने रविवार को हलब के आसपास के इलाक़ों में दाइश के दर्जनों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया और कई महत्वपूर्ण इलाक़ों को उनके चंगुल से आज़ाद करा लिया।

सीरियाई सेना के इस अभियान में दाइश के कई विदेशी सदस्य भी मारे गए हैं और दसियों घायल हो गए हैं।

सीरियाई सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि हलब के आसपास के इलाक़ों में सैन्य अभियान के दौरान, 7 गांवों को आज़ाद करा लिया गया है।

रूसी युद्धक विमानों की सहायता से सीरियाई सेना और स्वयं सेवी बलों ने पिछले डेढ़ महीने के दौरान, इलाक़े में 90 गांवों को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। msm