यमनी सेना के जवाबी हमले में कई सऊदी सैनिक मारे गए
Mar ०७, २०१७ २२:१२ Asia/Kolkata
यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के हमलों पर जवाबी कार्यवाही करते हुए कई सऊदी सैनिकों और उनके पिट्ठुओं को मौत के घाट उतार दिया है।
यमन के टीवी चैनल अल-मसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार को यमनी सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित असीर, नजरान और जीज़ान के इलाक़ों को निशाना बनाया और वहां स्थित सऊदी सैनिकों के अड्डों पर गोलाबारी की।
नजरान में यमनी सेना के हमले में कई सऊदी सैन्य चौकियां नष्ट हो गईं और कम से कम 3 सऊदी सैनिक मारे गए।
जीज़ान में भी यमनी स्नाइपरों ने सऊदी अरब के 2 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।
इसी प्रकार यमनी सेना ने सऊदी अरब के असीर इलाक़े में स्थित अलीब सैन्य छावनी पर बमबारी की और उसे काफ़ी नुक़सान पहुंचाया। msm
टैग्स