यूनिसेफ ने यमनी बच्चों की भूख के प्रति चेतावनी दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38046-यूनिसेफ_ने_यमनी_बच्चों_की_भूख_के_प्रति_चेतावनी_दी
सऊदी अरब के हमलों के कारण यमनी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १०, २०१७ १३:०० Asia/Kolkata
  • यूनिसेफ ने यमनी बच्चों की भूख के प्रति चेतावनी दी

सऊदी अरब के हमलों के कारण यमनी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं

संयुक्त राष्ट्रसंघ के बालकोष “यूनिसेफ” ने यमनी बच्चों की भूख के बारे में चेतावनी दी है।

समाचार एजेन्सी सबा की रिपोर्ट के अनुसार यमन में यूनिसेफ के प्रतिनिधि मरचेल रेलानो ने एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि यमनी बच्चों के कुपोषण से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में ग्रस्त होने की भूमि प्रशस्त होती जा रही है और यमन में आधे से अधिक चिकित्सा केन्द्रों की गतिविधियां बंद हो गयी हैं।

रेलानो ने कहा कि यमन में कुपोषण के कारण मरने वाले बच्चों की संख्या युद्ध में मारे गये बच्चों की संख्या से अधिक है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान बहुत अधिक यमनी बच्चे उन बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण हताहत हो गये जिन्हें रोकने की संभावना नहीं थी।

यूनिसेफ के प्रतिनिधि ने यमन के दक्षिण पश्चिम में स्थित अलमख़ा नगर में बच्चों की सहायता के लिए किये जाने वाले प्रयासों की ओर संकेत किया और कहा कि इस नगर के लगभग 48 हज़ार लोग अपना घर बार छोड़ने के लिए मजबूर हैं और 50 में से 38 स्कूल बंद हैं जो इस बात का सूचक है कि 13 हज़ार बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हैं।

सऊदी अरब ने अमेरिका, अरबी और पश्चिमी घटकों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हमला किया है जिसमें अब तक दसियों हज़ार व्यक्ति हताहत व घायल हो चुके हैं। सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में यमन की 80 प्रशिशत से अधिक मूलभूत संरचायें भी तबाह हो गयी हैं MM