यमन पर बम बरसाओः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38338-यमन_पर_बम_बरसाओः_ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने यमन पर भीषण हमलों की अनुमति दे दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१७ १०:०३ Asia/Kolkata
  • यमन पर बम बरसाओः ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प ने यमन पर भीषण हमलों की अनुमति दे दी है।

अमरीकी संचार माध्यमों ने बताया है कि राष्ट्रपति ने पेंटागन को इस बात का अधिकार दे दिया है कि यमन पर हमले तेज़ किये जाएं।

स्काई न्यूज़ के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ने पेंटागन को इस बात के विस्तृत अधिकार दे दिये हैं कि यमन पर हमले तेज़ कर दिये जाएं।  इससे पहले ट्रम्प ने सीआईए को इस बात की अनुमति दी थी कि सीरिया सहित देशों पर ड्रोन हमले किये जाएं।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक अर्थरिन कजिन ने चेतावनी दी है कि युद्धग्रस्त यमन में कई परिवार भूखमरी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि यमन में खाद्य असुरक्षा के गंभीर संकट से जूझ रहे लोगों को सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई तो भुखमरी से प्रभावित दुर्गम इलाकों में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।  अर्थरिन कजिन ने स्थिति को बहुत ही दुखदाई बताया है।