इराक़ः तिकरीत में धमाका, 7 मरे 43 घायल
Mar १५, २०१७ २२:३२ Asia/Kolkata
उत्तरी इराक़ के तिकरीत नगर में एक कार बम धमाके में कम से कम 7 लोग मारे गये और 43 लोग घायल हो गये।
बुधवार की रात तिकरीत में हुए इस आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों ने तत्काल जांच आरंभ कर दी है। इस धमाके में कम से कम 20 गाडियां भी जल गयीं और कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।
इराक के नैनवा प्रान्त में भारी पराजय के बाद दाइश के आतंकवादी इराक़ में आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।
सन 2014 में आतंकवादी गुट दाइश ने अमरीका और सऊदी अरब सहित उसके घटकों के सहयोग से उत्तरी व पश्चिमी इराक़ के बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था। (Q.A.)
टैग्स