सीरिया ने मार गिराया इस्राईली विमान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38464-सीरिया_ने_मार_गिराया_इस्राईली_विमान
सीरिया के सुरक्षा तंत्र ने इस्राईल के युद्धक विमान को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१७ ११:११ Asia/Kolkata
  • सीरिया ने मार गिराया इस्राईली विमान

सीरिया के सुरक्षा तंत्र ने इस्राईल के युद्धक विमान को मार गिराया।

सीरिया के संचार माध्यमों के अनुसार इस देश के सुरक्षा तंत्र ने शुक्रवार को सुबह के समय इस्राईल के युद्धक विमान को मार दिया।  संचार माध्यमों के अनुसार सीरिया की सेना ने ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिज़ाइलों से इस्राईली युद्धक विमान को मार गिराया।

इसी बीच इस्राईल की सेना के प्रवक्ता ने शिकायत की है कि सीरिया के मिज़ाइलों ने इस्राईली युद्धक विमानों पर हमला किया।  इस्राईल के सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पिछले छह वर्षों में यह पहली बार है कि सीरिया ने इस्राईल के विमानों पर मिज़ाइल से हमला किया है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले कई बार यह रिपोर्टें आ चुकी है कि इस्राईल के युद्धक विमान, सीरिया की सीमा का उल्लंघन करके हमले के प्रयास करते आए हैं जिन्हें हर बार विफल बना दिया गया।  इस्राईली संचार माध्यमो का दावा है कि वहां के विमानों ने सीरिया के भीतर हिज़बुल्लाह के हथियारों के भण्डार को निशाना बनाया था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कई बार सीरिया की सरकार यह घोषणा कर चुकी है कि देश के भीतर युद्धरत आतंकवादी गुटों का समर्थन इस्राईल और कुछ क्षेत्रीय अरब देश कर रहे हैं।  सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुटों से एेसे बहुत से हथियार बरामद किये हैं जो इस्राईल के बने हुए है।

सन 2011 से सीरिया में विदेशी समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुट विध्वंसक कार्यवाहियां कर रहे हैं जिनमें अबतक चार लाख सत्तार हज़ार लोग मारे जा चुके हैं और सीरिया की आधी से अधिक जनता पलायन पर विवश हुई है।