पहले आतंकवाद का सफ़ाया करेंगेः बश्शार असद
सीरिय के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता देश से आतंकवाद का समूल सफ़ाया है।
उन्होंने स्पेन के समाचार पत्र ला वांग्वारदिया से बात करते हुए कहा कि आतंकवाद पर विजय प्राप्त करने के बाद वह देश में शांति और आपसी भाईचारा फैलाने के मामले पर कार्यवाही करेंगे। बश्शार असद का कहना था कि आतंकवाद पर विजय प्राप्त करने के बाद राजनैतिक व्यवस्था और जनमत संग्रह के आयोजन जैसे अन्य मामलों पर ध्यान केन्द्रित किया जा सकता है।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने मंगलवार को होने वाले इस साक्षात्कार में पथभ्रष्ट वहाबी विचारधारा जो आतंकवाद की जड़ है और सऊदी अरब जिसका प्रचार कर रहा है, की ओर संकेत करते हुए कहा कि क्षेत्र में संकट उत्पन्न करने में वहाबी विचारधारा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनका कहना था कि इस हिंसक संस्कृति का केवल क्षेत्रीय आयाम नहीं है कि इसने यूरोपीय समाज को भी प्रभावित किया है। सीरिया के क़ानूनी राष्ट्रपति ने कहा कि फ़्रांस सहित कुछ यूरोपीय देशों द्वारा इस पथभ्रष्ट संप्रदाय को प्रचार की अनुमति दिए जाने के कारण यूरोप को भी आतंकवादी लहरों का सामना करना पड़ा है।
बश्शा असद ने कहा कि सीरिया तब तक यूरोप की इन कार्यवाहियों का हर्जाना भर रहा है क्योंकि अलक़ायदा, दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट के बहुत से सरग़ना यूरोप से ही सीरिया आए हुए हैं। (AK)