हिज़्बुल्लाह के ड्रोन से पूरे इस्राईल में हड़कंप + वीडियो
सीरिया के आसमान पर हिज़्बुल्लाह के ड्रोनों को उड़ान भरता देख ज़ायोनी शासन की सेना और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मीडिल इस्ट आई (middle east eye) नामक सोशल वेवसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को हिज़्बुल्लाह ने जैसे ही अपने अत्याधुनिक हथियारों से लैस ड्रोनों को सीरिया के आसमान में उड़ाकर तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़ुफ़िया ठिकानों को निशाना बनाया वैसे ही इस्राईली सेना और अधिकारियों में अफ़रा-तफ़री मच गई।
मीडिल इस्ट आई के अनुसार हिज़्बुल्लाह के पास इस समय इतनी अधिक संख्या में ड्रोन हैं कि वह सीरिया के किसी भी क्षेत्र में आतंकियों के ख़िलाफ़ बहुत ही असानी से कार्यवाही कर सकते हैं। दूसरी ओर हिज़्बुल्लाह की बढ़ती सैन्य शक्ति जहां आतंकवादियों के लिए मौत का संदेश है वहीं इससे तकफ़ीरी आतंकियों का समर्थक ज़ायोनी शासन घबराया हुआ है।
मीडिल इस्ट आई के टीकाकारों का कहना है कि इस्राईल पूरी तरह हिज़्बुल्लाह की कार्यवाहियों पर नज़र रखे हुए है, क्योंकि उसको डर है कि इन अत्याधुनिक ड्रोंनों का इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह इस्राईल के ख़िलाफ़ भी कर सकता है।
इस सोशल साइट ने एक वीडियो भी जारी की है जिसमें दिखाया गया है कि हिज़्बुल्लाह के ड्रोन कैसे आतंकवादियों के उपर बम बरसा रहे हैं। (RZ)