सीरिया में 20 आतंकवादी ढ़ेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38920-सीरिया_में_20_आतंकवादी_ढ़ेर
सीरियाई सेना के हमले में आतंकवादियों के बहुत से हथियार और गोलाबारुद भी तबाह हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०१७ ०८:१४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में 20 आतंकवादी ढ़ेर

सीरियाई सेना के हमले में आतंकवादियों के बहुत से हथियार और गोलाबारुद भी तबाह हो गये।

सीरिया की सेना ने इस देश के दक्षिण में स्थित दरआ प्रांत में कार्यवाही करके जिब्हुन्नुस्रा गुट के 20 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने शनिवार को घोषणा की है कि दरआ प्रांत में उसके हमलों में कम से कम 20 आतंकवादी मारे गये हैं।

सीरियाई सेना के हमले में आतंकवादियों के बहुत से हथियार और गोलाबारुद भी तबाह हो गये। इसी तरह सीरियाई सेना ने दरआ प्रांत के अलमनीशे मोहल्ले को आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

इसी मध्य आतंकवादियों ने भी दरआ प्रांत के अस्सहारी मोहल्ले पर राकेटों से हमला किया जिसमें कई आम नागरिक घायल हो गये जबकि सीरिया की सेना ने हलब के उत्तर में कई गांवों में सुरक्षित मार्ग बनाकर 5 हज़ार से अधक लोगों को स्वतंत्र करा लिया है। MM