सीरिया, सेना की प्रगति जारी, कई क्षेत्र स्वतंत्र
सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने पूर्वी हुम्स की पहाड़ियों पर सेना के नियंत्रण की सूचना दी है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने दाइश के आतंकियों के ठिकाने पर भीषण कार्यवाही करते हुए अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों का दायरा बढ़ाते हुए तदमुर और अंतर नामक क्षेत्रों की पहाड़ियों, अलहीद, अज़लील क्षेत्र के गैस फ़ील्ड और आसपस के बहुत से क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है।
इस कार्यवाही में सेना ने दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया और दसियों गाड़ियां, बक्तरबंद गाड़ियां और सैन्य उपकरण तबाह कर दिया। सेना ने नियंत्रण प्राप्त करने के क्षेत्र में गश्त आरंभ कर दी और विशेषज्ञों ने बारूदी सुरंगों और रास्ते में लगे बमों को हटाने का काम आरंभ कर दिया है।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार हुम्स शहर के तलबीसा क्षेत्र में सेना के ठिकानों पर आतंकियों के हमले को विफल बना दिया। सेना की इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकी मारे गये हैं।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पश्चिमी हमा में मअरज़ाफ़ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित कर दी जिसके दौरान नुस्रा फ़्रंट के दसियों आतंकी मारे गये। (AK)